एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday Theaters-OTT Release List: शुक्रवार का दिन हमेशा से फिल्मी जगत के लिए स्पेशल रहा है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक हर फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का धमाल देखने को मिलता है। 27 जून इस शुक्रवार को सिनेमा जगत में कई मोस्ट अवेटेड थ्रिलर आ रहे हैं, जिन्हें थिएटर्स लेकर ऑनलाइन रिलीज किया जाना है। आइए जानते हैं इस बार फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट में क्या कुछ खास मौजूद है। 

स्क्विड गेम 3 (Squid Game 3)

मोस्ट पॉपुलर कोरियन ड्रामा वेब सीरीज स्क्विड गेम का नया सीजन इसी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। इस फ्राइडे को स्क्विड गेम सीजन 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। 

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें- Raid 2 On OTT: अजय देवगन की रेड 2 रिलीज के साथ Netflix से हुई बहुत बड़ी गलती, नाराज हो सकते हैं भारतीय फैंस

squidgame3

मां (Maa)

बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस काजोल की मोस्ट अवेटेड मूवी मां को भी इस फ्राइडे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जिसका ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। मां को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। 

maamovie

मिस्त्री (Mistary)

अभिनेता राम कपूर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज मिस्त्री के जरिए फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में वह डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहा हैं, जो मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल के साथ काम करता है। 27 जून शुक्रवार को मिस्त्री ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

upcomingottreleases (2)